Close

    उपलब्धियां

    इस कार्यालय द्वारा डिजाईन की गई कुछ परियोजनाओं को उत्कृष्ट डिजाईन, सर्वोत्तम संरचना, सर्वोत्तम लैंडस्पेसिंग आदि के लिए पुरस्कृत किया गया है, -.

    जिनकी सूची निम्नलिखित हैः :-

    • निर्माण सदन सैक्टर-33 चण्डीगढ़ को भारतीय भवन कांग्रेस द्वारा पर्यावरण की उत्कृष्टता के लिये वर्ष 2009 में पुरस्कृत किया गया। निर्माण उद्योग विकास परिषद द्वारा विश्वकर्मा पुरस्कार, जे0 के0 सीमेंट लिमिटेड द्वारा वर्ष 2011 में 20वां वास्तुक पुरस्कार और चण्डीगढ़ प्रशासन द्वारा वर्ष 2011, 2012 व 2014 में सबसे अच्छा लैंडस्पेसिंग पुरस्कार द्वारा भी सम्मानित किया गया।
    • लघु सचिवालय परिसर रोहतक के प्रशासनिक खण्ड को भारतीय भवन कांग्रेस द्वारा पर्यावरण की उत्कृष्टता के लिये वर्ष 2011 में तथा वर्ष 2012 में निर्माण उद्योग विकास परिषद द्वारा विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    • हरियाणा भवन, नई दिल्ली के मुख्य खण्ड, के नवीनीकरण को वर्ष 2011 में भारतीय भवन कांग्रेस द्वारा पर्यावरण की उत्कृष्टता के लिये पुरस्कृत किया गया।
    • पी0जी0आई0एम0एस0 रोहतक के सभागार को वर्ष 2013 में भारतीय भवन कांग्रेस द्वारा पर्यावरण की उत्कृष्टता के लिये तथा वर्ष 2013 में भारतीय कंक्रीट संस्थान द्वारा उत्कृष्टता के लिये सम्मानित किया गया।
    • हरियाणा सरकार का आवास परिसर, शालीमार बाग, नई दिल्ली को वर्ष 2013 में निर्माण उद्योग विकास परिषद द्वारा विश्वकर्मा पुरस्कार व वर्ष 2014 में भारतीय कंक्रीट संस्थान द्वारा उत्कृष्ट संरचना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    • नई जिला जेल रोहतक को निर्माण उद्योग विकास परिषद द्वारा वर्ष 2013 में विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    • लघु सचिवालय परिसर पलवल में न्यायिक भवन को वर्ष 2014 में भारतीय कंक्रीट संस्थान द्वारा उत्कृष्ट कंक्रीट संरचना के लिये सम्मानित किया गया।
    • दीन बन्धू सर छोटू राम मेमोरियल परिसर, गढ़ी सांपला, रोहतक को वर्ष 2010 में उत्कृष्ट कंक्रीट संरचना के लिए भारतीय कंक्रीट संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया।
    • राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सांघी, रोहतक के प्रशासनिक खण्ड को वर्ष 2011 में भारतीय कंक्रीट संस्थान द्वारा उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    • राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सांघी, रोहतक में लड़कों के छात्रावास को वर्ष 2012 में भारतीय कंक्रीट संस्थान द्वारा उत्कृष्टता के लिये सम्मानित किया गया।